सिविल जज भर्ती : हाईकोर्ट ने समान अंक वाले नियुक्ति पर लगाई रोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज भर्ती में समान अंक पाने पर कम उम्र के उम्मीदवार को नियुक्ति देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन व आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही आगामी आदेश तक समान अंक पाने वाले कम उम्र के अभ्यर्थी को नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2020 में सिविल जज के 32 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। आवेदनपत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित किए गए थे। सामान्य वर्ग की रायपुर निवासी खुशबू जैन ने भी परीक्षा के लिए आवेदनपत्र जमा की थी। फिर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम आने पर उन्हें 86 नंबर स्कोर किए थे। इतने ही नंबर दो अन्य अभ्यर्थियों को भी मिले थे। लेकिन, आयोग ने दो अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। जबकि, खुशबू को नियुक्ति से वंचित कर दिया। आयोग के इस फैसले को चुनौती देते हुए खुशबू जैन ने अपने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रोहित शर्मा ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि सिविल जज भर्ती नियम के अनुसार अगर अभ्यर्थियों को समान अंक प्राप्त होता है तो आयु सीमा को आधार मानकर अधिक उम्र के अभ्यर्थी का चयन किया जाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: महाविद्यालयों के पेंशनरों को बड़ा झटका! 

CG News: Major setback for college pensioners!     CG NEWS: छत्तीसगढ़...