दुर्ग और भिलाई में तीन साल बाद दौड़ने लगी सिटी बस

Date:

भिलाई  कोरोना संक्रमण के बाद से शहर की बंद पड़ी सिटी बस सेवा तीन साल बाद बड़े ही जद्दोजेहद के बाद आखिरकार शुरू कर दी गई। सुपेला बस डिपो से गुरुवार को 8 बसों को रवाना किया गया। दुर्ग से कुम्हारी व रायपुर सहित चार रूट के लिए शुरूआती दिन 8 बसों को रवाना किया गया है। बताया जा रहा है जैसे.जैसे बस अपडेट होंगे वैसे.वैसे बाकि बसों को भी सड़क पर दौड़ाया जाएगा। निगम के महापौर नीरज पाल ने इन बस को हरी झंडी दिखा कर दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया।

ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष 24 मार्च 2020 में लाकडाउन लगने के बाद से दुर्ग, भिलाई में सिटी बसों के पहिए थम गए थे। उसके बाद से सिटी बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया गया। लगभग 32 माह से शहर में सिटी बसें बंद पड़ी हुई। स्थिति सामान्य होने के बाद भी इनका संचालन शुरू नहीं किया। दो साल से डिपो में खड़ी होने के कारण ज्यादातर बसें कंडम हो गई हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद सिटी बसों के संचालन की मांग उठी।

इससे पहले दुर्ग जिला प्रशासन ने शहर में 69 सिटी बसों को संचालित करने का निर्णय लिया था। जिला प्रशासन ने जुलाई 2022 से सिटी बसों को 17 रूट पर चलाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने घोषणा तो कर दी लेकिन बसों की कंडम स्थिति के कारण तय समय पर यह संभव नहीं हो सका। अब दिसंबर माह में इन बसों को शुरू किया जा रहा है। गुरुवार को 8 बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इन बसों को चार रूट में चलाने का निर्णय लिया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related