PM आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के भुगतान में हो रही देरी से नागरिक परेशान – राकेश गुप्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंतागढ़। नगर पंचायत अंतागढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली राशि के भुगतान में लगातार हो रही देरी से हितग्राही अत्यंत परेशान हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अंतागढ़ के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राकेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

श्री गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत कई हितग्राहियों ने अपने आवास निर्माण का निर्धारित कार्य पूर्ण कर लिया है, बावजूद इसके उन्हें समय पर किश्त की राशि नहीं मिल पा रही है। जब हितग्राही इस विषय में जानकारी प्राप्त करने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं, तो संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उन्हें यह कहकर टाल देते हैं कि “राशि जल्द ही खाते में आ जाएगी”, लेकिन हकीकत में महीनों बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। लेकिन नगर पंचायत अंतागढ़ में अधिकारियों की उदासीनता और कार्यप्रणाली के कारण इस योजना का लाभ हितग्राहियों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राकेश गुप्ता ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सभी लंबित प्रकरणों की शीघ्र जांच कर अविलंब हितग्राहियों के खातों में राशि जारी की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे हितग्राहियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related