मुख्यमंत्री:आज कुरूद में करेंगे भेंट-मुलाकात

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...