मुख्यमंत्री 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सहित अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में करेंगे राशि का अंतरण
  • दुर्ग जिले के भनसुली (के) और बेमेतरा में आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2022 सहित दुर्ग जिले के ग्राम भनसुली (के) और बेमेतरा मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11:00 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बालवाड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 11.30 बजे गोधन योजना के तहत पशुपालकों, महिला स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में राशि का ऑन लाईन अंतरण करेंगे।

श्री बघेल इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम भनसुली (के) पहुंचेंगे और वहां शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम भनसुली से इस कार्यक्रम के बाद रवाना होकर अपरान्ह 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5:05 पर रायपुर लौट आएंगे। श्री बघेल शाम 6:30 बजे रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में टी.वी.27 न्यूज़ द्वारा आयोजित ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related