मुख्यमंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश के खुशहाली के लिए की कामना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : प्रदेश के मुखिया आज राजिम-नवापारा पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की।

अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और राजिम विधायक अमितेश शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड में तेजी लाने के निर्देश दिए और वन पट्टाधारियों की पंजीयन की जानकारी ली। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने रीपा के अंतर्गत परंपरागत वायवसाय करने वालो को आवश्यक रूप से रीपा में रोजगार देने को कहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related