श्रीनगर रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश:भारत जोड़ो यात्रा की समापन रैली में मौजूद रहेंगे, 23 विपक्षी दल भी होंगे शामिल

Date:

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। श्रीनगर रवाना होने से पहले रायपुर हैलीपैड पर सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत जोड़ो यात्रा का कल समापन है, जिसमें हिस्सा लेने जा रहा हूं। इसमें सभी 23 विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सात सितम्बर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का कल समापन हो रहा है। पूरे देश भर के नेता श्रीनगर पहुंच रहे हैं। मैं भी उसमें शामिल होने जा रहा हूं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के और भी कई नेता श्रीनगर पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेता भारत जोड़ो यात्रा के लिए श्रीनगर पहुंचे हुए हैं.वहीं मन की बात में पीएम मोदी के मिलेटस को बढ़ावा देने की बात पर सीएम बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में हम लगातार मिलेट मिशन को बढ़ावा दे रहे हैं। रागी, कोदो, कुटकी को मिलेटस के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है, आगे भी हम इसपर काम करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...