मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत, बागबाहरा में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेगें। मुख्यमंत्री  बघेल 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related