दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

Date:

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और उसके मार्गदर्शन से देश में कानून का शासन सुदृढ़ होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रवास से न्यायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related