PAWAN KHERA BAIL : खेड़ा को कोर्ट से राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PAWAN KHERA BAIL : Kheda gets relief from court

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Pawan Khera को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। Telangana High Court ने उन्हें एक हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है, लेकिन साथ ही साफ कहा है कि सही फोरम में जाकर जमानत के लिए आवेदन करना होगा।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया कि जब दस्तावेजों में पता दिल्ली का है तो तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका क्यों दाखिल की गई। इसी बात पर पूरा मामला अटक गया था।

जस्टिस के सुजाना की बेंच ने कहा कि खेड़ा कोई आम व्यक्ति नहीं हैं, उन्होंने जल्दी याचिका लगाई, सुनवाई भी हुई, अब एक हफ्ते में सही कोर्ट जाना होगा।

असल में ये पूरा मामला असम से जुड़ा है, जहां Himanta Biswa Sarma की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बाद खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। खेड़ा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत मांगी थी।

अब गेंद खेड़ा के पाले में है, उन्हें तय समय के भीतर सही कोर्ट में जाना होगा, वरना मुश्किल बढ़ सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related