CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : Weather changes in Chhattisgarh, Orange alert issued in many districts

रायपुर। CHHATTISGARH WEATHER UPDATE छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव और महासमुंद में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है, जिससे तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

4 अप्रैल तक तापमान में गिरावट संभव

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज 2 अप्रैल को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में क्या रहेगा मौसम का हाल?

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यदि मौसमीय सिस्टम मजबूत हुआ, तो प्रदेश के कई इलाकों में अचानक बारिश और तेज आंधी देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related