छत्तीसगढ़: गांव में पली बढ़ी युवती ने कम उम्र में जीता मिस इंडिया का खिताब…

Date:

बस्तर। बस्तर की तस्वीर बदल रही है. युवा भी काबिलियत से देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं. शिक्षा, खेल जगत के साथ साथ अब बस्तर के युवाओं ने ग्लैमर्स की दुनिया में भी कदम रखना शुरु कर दिया है. जिले के एक छोटे से गांव में पली बढ़ी लिपि मेश्राम ने बेहद ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता है. ग्लैमरस स्टूडियो कांटेस्ट गोवा में आयोजित हुआ था. लिपि मेश्राम बस्तर की पहली कम उम्र में सुपरमॉडल मिस इंडिया का खिताब जीतनेवाली युवती बन गई है. लिपि के पिता साल 2009 में लौंहडीगुड़ा में नक्सली हिंसा का शिकार हुए थे. घर के सामने नक्सलियों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिता के सपने को साकार करने और कुछ कर दिखाने की ललक से लिपि मेश्राम ने मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया. ग्लैमरस स्टूडियो कांटेस्ट में देश भर से आए प्रतिभागियों को मात देते हुए पहली विजेता बनी.

लिपि मेश्राम ने बताया कि अच्छे मुकाम पर पहुंचने के लिए व्यू होना जरूरी है. मैंने भी ऐसा ही एक ख्वाब देखा था और पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत की. लिपि को बस्तर के ग्रामीण अंचल से उठकर शहरी माहौल में जाना पहले भारी लगा था. परिवार और दोस्तों के सहयोग ने हौसला बढ़ाया. मुकाम पाने भिलाई पहुंची और ग्लैमरस स्टूडियो से जुड़कर ख्वाब बुनना शुरू किया. सभी का मार्गदर्शन मिलने पर ब्यूटी कंपटीशन में शामिल होने की राह खुली. सलाह और सुझाव के साथ इस राह पर हिम्मत और लगन से निकल पड़ी. लिपि ने बताया कि कंपटीशन में 4 राउंड पास करने के बाद गोवा आने का निमंत्रण मिला. गोवा में 4 दिनों तक कई कंपटीशन हुए और एक के बाद एक प्रतिभागी को पछाड़ते हुए छाप जजों पर छोड़ी और मिस इंडिया का खिताब जीता.लिपि को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. बस्तर के छोटे से गांव से होने के कारण तवज्जो नहीं मिलता था. लेकिन परिवार के सहयोग से हार नहीं मानी और सभी ब्यूटी कंपटीशन में हिस्सा लिया. काबिलियत के बलबूते इस मुकाम को हासिल किया. लिपि ब्यूटी कंपटीशन में हिस्सा लेने के साथ-साथ आईएएस की भी तैयारी कर रही है. सोशल वर्कर के रूप में भी सेवा दे रही है. उसके काम को देखते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत बस्तर का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है. लिपि सुपर मॉडल के साथ सिंगर और आर्टिस्ट भी है. कई बार लिपि ने जगदलपुर और बड़े शहरों में भी ओपन स्टेज परफॉर्मेंस किया है. अब लिपि की ख्वाहिश है हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए ऑडिशन देना. लिपि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ग्लैमरस कांटेक्ट में हिस्सा लेना चाहती है. लिपि ने बताया कि ग्लैमरस ब्यूटी कंपटीशन में भारत से 30 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए थे और सभी अलग-अलग राज्यों से पहुंचे थे. छत्तीसगढ़ के बस्तर से अकेली प्रतिभागी रही. पहले ऐसा लगा कि प्रतिभागियों से मुकाबला कठिन होगा. लेकिन सभी के आशीर्वाद से बेहतर प्रदर्शन किया और इस कॉम्पटीशन में अव्वल रही.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related