Chhattisgarh: चश्में का नंबर बदले रमन सिंह: शैलेश नितिन त्रिवेदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर (Chhattisgarh) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज कांग्रेस सरकार है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है तो किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूरों के लिए न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनोपज संग्रहण, चौतरफा विकास का काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ समृद्ध हो रहा है। पुरखों के सपनों के छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है। यह रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। रमन सिंह को दिख रहा है कि कोई मुख्यमंत्री नहीं है। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तो जीरम कांड हुआ जिसमें कांग्रेस नेताओं की पूरी पीढ़ी शहीद हो गई। नान घोटाला, चावल घोटाला, अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, झलियामारी कांड, मीना खल्खों कांड रमन सिंह जी का कार्यकाल इन्हीं कार्यों के लिए जाना जाता है। रमन सिंह के शासनकाल में बस्तर में सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर, सोनकू-बिजलू हत्याकांड जैसी घटनायें, फर्जी आत्मसमर्पण, फर्जी मुठीभेड़ों में आदिवासियों की हत्यायें जैसे काम होते थे। आज छत्तीसगढ़ में ऐसे कोई काम नहीं हो रहे हैं इसलिए रमन सिंह जी को लगता है कोई मुख्यमंत्री नहीं है। (Chhattisgarh) जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और जनहित में अच्छा काम कर रहे हैं

(Chhattisgarh) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उस दौरान उनको सभी ओर विकास दिखता था और छत्तीसगढ़ की जनता विकास ढूंढते रही। रमन सिंह के कार्यकाल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही। किसानों की आत्महत्या की घटनाएं, किसानों के साथ वादाखिलाफी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती, युवाओं के रोजगार को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचने की नीति और छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा को दबाने की कोशिश किया गया। प्रशासनिक अराजकता चरम सीमा पर रही है।

उसे डॉ. रमन सिंह विकास बताते रहे हैं और समझते रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों से किए वादे को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति परंपरा को सहेजने के लिए काम कर रही है। सर्वहारा वर्ग के विकास की सोच के साथ काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को विकास दिख रहा है और रमन सिंह जी को विकास नहीं दिख रहा, सरकार नही दिख रही है तो रमन सिंह को अपने चश्मे का नंबर बदलना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CJP PROTEST DELHI : दिल्ली में ‘कॉकरोच’ बवाल!

CJP PROTEST DELHI : 'Cockroach' uproar in Delhi! रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!

CHHATTISGARH : Class for officers in CM's Chaupal! रायपुर। मरवाही...

CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

CHHATTISGARH : Thought dead, found alive in ambulance! रायपुर। रायपुर...