MELONI COMMENT : Did you mistake him for Meloni? Rahul-Sandeep Dixit’s comments spark uproar
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवंकर हॉल में कांग्रेस के ‘रचनात्मक कांग्रेस’ कन्वेंशन के दौरान राहुल गांधी के मंच पर ऐसा कुछ हुआ, जिस पर अब बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं।
राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने विदेश यात्राओं और नेताओं से गले मिलने को लेकर तंज कसा और इसी दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया।
इसके बाद संदीप दीक्षित ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का जिक्र करते हुए टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और बीजेपी नेताओं ने इसे महिला विरोधी और आपत्तिजनक बताया है।
बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संदीप दीक्षित की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग उठाई। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए उसके नेताओं के पुराने बयानों और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों का जिक्र किया।
CG BREAKING : नर्सिंग काउंसलिंग में बड़ा बदलाव, छात्रों को राहत
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज है। कई पत्रकारों और राजनीतिक टिप्पणीकारों ने संदीप दीक्षित की टिप्पणी को अनुचित बताया है। अब विवाद का केंद्र यही है कि राजनीतिक मंच पर की गई इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की ओर से क्या सफाई आती है।
