CHHATTISGARH : 21 साल पुराना चावल घोटाला, 40 हजार पन्नों का चालान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 21 year old rice scam, challan of 40 thousand pages!

रायपुर. जशपुर के कुनकुरी में 21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ करीब 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र विशेष न्यायालय में पेश किया गया है।

मामला 2005 का है। जांच में गोदाम से 22,198.52 क्विंटल चावल की कमी सामने आई, जिससे शासन को करीब 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान होना पाया गया।

जांच एजेंसी के मुताबिक तत्कालीन गोदाम प्रभारी सुनील कुमार निगम और परिवहनकर्ता विमल कुमार गर्ग के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। वहीं एक अन्य आरोपी शिव शंकर वैष्णव की जांच के दौरान मौत हो चुकी है।

CHHATTISGARH : GST प्रमोशन परीक्षा पर ननकीराम कंवर का बड़ा आरोप!

अब 21 साल पुराने इस मामले में करीब 40 हजार पन्नों के चालान के बाद कोर्ट में आगे की न्यायिक कार्रवाई होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related