CHHATTISGARH POLITICS : राक्षस वाले बयान पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने किया पलटवार, सवाल का जवाब दिया नहीं अब सर्टिफिकेट बांट रहे ..

Date:

CHHATTISGARH POLITICS: Chief Minister Baghel retaliated on the statement of the demon, did not answer the question, now he is distributing certificates ..

रायपुर। भगवा मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री के राक्षस वाले बयान पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा, मैंने अपने बयान में जो सवाल किया उसका जवाब उन्‍होंने दिया नहीं और अब सर्टिफिकेट बांट दिया। इसके पास सर्टिफिकेट की फैक्‍ट्री है जो ये लोग बांटते रहते हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा, भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्मद्रोही, केंद्र सरकार के खिलाफ बोलो तो देशद्रोही और इनके खिलाफ बोलो तो अब राक्षस बोलते हैं।

दरअसल, भेंट-मुलाकात के तहत बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। हरियाणा के मंत्री अनिल विज के बयान के सवाल पर सीएम बघेल बोले- भगवा रंग त्‍याग रंग है। यदि बजरंग दल के लोगों ने भगवा रंग धारण किया है तो त्‍याग क्‍या किया है। भगवा रंग त्‍याग का प्रतीक है। यदि मैं गलत बोल रहा हूं तो बताएं। इसलिए भगवा रंग भी हमारे तिरंगे में भी सबसे ऊपर है। भारतीय संस्कृति में त्‍याग का सर्वोच्‍च स्‍थान है। जिन्‍होंने समाज और देश के लिए सर्वोच्‍च त्‍याग किया है, उसका सबसे ज्‍यादा सम्‍मान होता है।

सीएम ने बजरंग दल और विहिप पर साधा था निशाना

इससे पहले भी फिल्म पठान में भगवा रंग को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भगवा रंग तो त्याग और बलिदान का रंग है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं, उन्होंने कौन सा त्याग किया है। भगवा रंग जो है वह यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का रंग है। वह पवित्र है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेत्री के भगवा रंग के पहनावे को लेकर विवाद चल रहा है।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONALD TRUMP CLAIM : टैरिफ से रुका भारत-पाकिस्तान टकराव

DONALD TRUMP CLAIM : Donald Trump claims tariffs prevented...

Toxic ने मचाया धमाल: टीज़र ने 14 लाख व्यूज़ का आंकड़ा किया पार!

Bollywood News : साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म...

CG JOB BREAKING : हजारों पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान

CG JOB BREAKING : Teacher recruitment announced for thousands...