Chhattisgarh Political News: पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहीं फूलोदेवी-छाया : भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की महिला सांसद संसद में किए अपने असंसदीय आचरण पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रही हैं। उनकी कथित चोट का अगर चिकित्सकीय परीक्षण हो जाए, तो कांग्रेस की झूठ की ओछी राजनीति बेनकाब हो जाएगी। कांग्रेस को झूठ की राजनीति करने की लत लगी हुई है, जिसके चलते उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट में माफी तक मांगनी पड़ी थी। कांग्रेस के नेताओं के मंुह से महिला सम्मान की बातें सुनना किसी मजाक से कम नहीं है। भाजपा और उसके नेताओं को महिला-विरोधी बताने से पहले इन महिला सांसदों को कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का इतिहास खंगाल लेना चाहिए। जिस कांग्रेस की संस्कृति किसी महिला को तंदूर में भून डालने की रही है, वह किसी को कोई प्रमाण पत्र देने की राजनीतिक हैसियत नहीं रखते।वहीं, रायपुर जिला महिला मोर्चा ने फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कि दोनों महिला नेत्रियों ने संसद में अमर्यादित आचरण कर छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम किया है। महिला सांसदों ने मार्शल का कालर पकड़कर घसीटा। उनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देशभर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। फूलोदेवी को आंसू बहाना है, तो प्रदेश में महिलाओं की खराब हालत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने आंसू बहाएं। प्रदर्शन में मिनी पांडेय, मिली बनर्जी, वंदना राठोर, सुमन यादव, सोनिया साहू, सुनील लता चौधरी, सुनीता नागरानी, हर्षिता रुपाली, श्रद्धा शुक्ला, तुलसी सरोज साहू, उर्मिला साहू, मीना सेन सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related