CHHATTISGARH : डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में लोगों की जान अटकी, 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे लड़के रहे लोग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

People’s lives got stuck in the hammer swing installed at Disney Fair, people stayed for half an hour at 30 feet height

कोरबा। शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान हवा में उल्टे लटके लोगों के साथ उनके परिजनों की सांसे भी थमी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर सभी लोगों की जान बचाई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है। इसी मेले में कई बड़े-बड़े झूले भी लोगों के लिए लगाए गए हैं। शनिवार रात वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे थे। इसी बीच रात करीब 9 बजे लोग मेले में लगे हथौड़ेनुमा झूले में लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया। इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया।

रस्सी से झूला को बांधकर खींचा गया नीचे

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। ऊपर इतनी ऊंचाई पर ऐसे लोगों को फंसे देख परिजनों ने भी हंगामा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद झूले में फंसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह से झूले को रस्सी से बांधा फिर उसे लोगों की मदद से खींचना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा। फिर किसी तरह से झूला नीचे आया और लोगों को बाहर निकाला गया।

बाहर निकलते ही रोने लगे लोग, बालको के तीन घायल
झूले से बाहर आते ही उसमें फंसे लोग फूट-फूटकर रोने लगे। कई ऐसे भी थे जो बात करने की स्थिति में नहीं थे। सबसे बुरी हालत महिलाओं और बच्चों की थी। किसी तरह परिजन उन्हें लेकर गए। इस बीच सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम भी पहुंच गई। हादसे में बालको निवासी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते झूला फंसा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related