chhattisgarh news: घर में आग लगने से जिंदा जल गया युवक:लपटों के चलते नहीं निकल सका बाहर, जब तक आग बुझती; चले गई थी जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग जिले में एक घर में आग लगने एक युवक जिंदा जल गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती, उसके पहले ही जलने से उसकी मौत हो गई। बाद में दमकल वाहन के पहुंचने पर आग को बुझाया गया और शव को बाहर निकाला गया।भिलाई तीन थाने के टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया कि आग लगने की घटना चरोदा बस्ती में हुई है। यहां कमल नारायण चौक के पास एक झोपड़ीनुमा घर है। उस घर में सोनू निषाद (42) अपनी छोटी बहन सोनिया निषाद (37) के साथ रहता था।

सोनू मजदूरी करता था और उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह मोहल्ले में इधर उधर घूमती रहती है। शुक्रवार रात रोज की तरह सोनू काम से लौटा। घर में खाना बनाया खाया और शराब के नशे में सो गया। देर रात अचानक घर के सामने के कमरे में आग लग गई। सोनू की नींद खुली तो उसने अपने आपको आग से घिरा पाया। चारों तरफ आग लगने से वह घर के बाहर नहीं निकल पाया। इससे जान बचाने के लिए वह अंदर की तरफ बने दूसरे कमरे में घुस गया।

देखते ही देखते आग ने उस कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से जलने के चलते सोनू मदद के लिए चिल्लाता रहा। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती और आग को बुझाती सोनी की आग में जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद सोनू के शव को बाहर निकाला गया।

चूल्हे से आग लगने की कही जा रही बात

बताया जा रहा है कि आग चूल्हा जलाने से लगी है। सामने जिस कमरे में सोनू सोया हुआ था, वहीं पर चूल्हा भी था। पुलिस का कहना है कि सोनू ने चूल्हे में खाना बनाया होगा और आग को ठीक से बुझाया नहीं होगा। इससे आग भड़क गई और झोपड़ी में लग गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related