CG NAXAL AREA INCOME : नक्सल इलाकों में बड़ा गेम प्लान

Date:

CG NAXAL AREA INCOME : Big game plan in Naxal areas

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों को बदलने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान बना लिया है। रायपुर में हुई हाई लेवल मीटिंग में साफ कहा गया कि अब फोकस सिर्फ नक्सल खत्म करना नहीं, बल्कि इन इलाकों को पूरी तरह विकसित करना है।

मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा टारगेट तय हुआ है—अगले ढाई से तीन साल में इन इलाकों के परिवारों की कमाई बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपए महीना करना। अभी हालात ये हैं कि 85 प्रतिशत परिवार 15 हजार से भी कम में गुजारा कर रहे हैं।

अब प्लान ये है कि हर परिवार को सिर्फ एक नहीं, बल्कि कम से कम 3 कमाई के साधनों से जोड़ा जाएगा। खेती, पशुपालन, वनोपज, मछली पालन, छोटे बिजनेस—सबको जोड़कर एक मजबूत मॉडल तैयार किया जाएगा।

सरकार क्लस्टर मॉडल पर काम करेगी, मतलब गांव और ब्लॉक लेवल पर पूरी प्लानिंग होगी। सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि बाजार तक पहुंच भी मजबूत की जाएगी ताकि लोगों को सही दाम मिल सके।

साफ है अब नक्सल प्रभावित इलाकों में सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि सीधा आर्थिक बदलाव लाने की तैयारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related