CHHATTISGARH : Another attack in the liquor scam! 3 more vehicles seized
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं। अब रायपुर EOW-ACB टीम ने कुम्हारी की छग डिस्टलरीज के 3 और वाहनों को जब्त कर लिया है।
इससे पहले भी 16 गाड़ियां जब्त हो चुकी थीं, यानी अब तक कुल 19 वाहन इस पूरे खेल में पकड़ में आ चुके हैं। जांच में सामने आया है कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल अवैध शराब सप्लाई के लिए किया जाता था।
खास बात ये है कि डिस्टलरी से सीधे कुछ तय सरकारी दुकानों तक शराब पहुंचाई जाती थी और उसी के लिए इन गाड़ियों को बार-बार यूज किया जाता था।
जांच में ये भी खुलासा हुआ कि कुछ गाड़ियों को बाद में स्क्रैप कर दिया गया या कहीं और इस्तेमाल में ले लिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। अब उन गाड़ियों की भी तलाश जारी है।
एजेंसी का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआत है, आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
