CG GOVERNMENT E-DIRECTORY : CM से अफसर तक सबके नंबर अब एक क्लिक पर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GOVERNMENT E-DIRECTORY : From CM to officers, everyone’s numbers are now just one click away…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सिस्टम को आम लोगों और विभागों के लिए और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ‘नो योर गवर्नमेंट’ नाम से नई ई-टेलीफोन डायरेक्टरी जारी कर दी है।

211 पेज की इस डिजिटल डायरेक्टरी में Vishnu Deo Sai से लेकर अनुभाग अधिकारियों तक के नाम, पद, पते और टेलीफोन नंबर शामिल किए गए हैं।

सिर्फ अफसर ही नहीं, मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के निजी स्टाफ और स्थापना शाखा में पदस्थ अधिकारियों की जानकारी भी इसमें दी गई है।

सरकार ने इसे PDF और PPT फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सर्च ऑप्शन की मदद से कोई भी जरूरी नंबर या अधिकारी की जानकारी सेकेंडों में ढूंढी जा सकती है।

सरकार ने साफ कहा है कि ट्रांसफर या विभागीय बदलाव होने पर संबंधित जानकारी तुरंत सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाए, ताकि डायरेक्टरी हमेशा अपडेट रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related