CG TRANSFER UPDATE : IAS तबादलों की आहट …

Date:

CG TRANSFER UPDATE  : IAS transfers are in the offing…

रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के तबादले की छोटी सूची जल्द जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में एक-दो जिलों के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।

वर्तमान में विधानसभा सत्र जारी है और होली पर्व के कारण 6 मार्च तक अवकाश रहेगा। इससे पहले ही प्रशासनिक स्तर पर सीमित बदलाव की तैयारी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक कलेक्टर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से यह फेरबदल जरूरी हो गया है। ऐसे में चार से पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन मंत्रालय स्तर पर चर्चा तेज बताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related