CHHATTISGARH : Agreement with HUDCO for housing and infrastructure development in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता राज्य के प्रमुख आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करेगा।
समारोह महानदी भवन, नवा रायपुर में संपन्न हुआ, जिसमें वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, विशेष सचिव चन्दन कुमार, विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, उप सचिव ऋषभ कुमार पाराशर और अवर सचिव चंद्र प्रकाश पाण्डेय के साथ HUDCO के निदेशक वित्त दलजीत सिंह खत्री और क्षेत्रीय प्रमुख हितेश बोराड मौजूद थे।
इस एम.ओ.यू. का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में किफायती आवास उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। HUDCO की विशेषज्ञता और वित्तीय क्षमता का उपयोग कर राज्य सरकार परिवर्तनकारी परियोजनाओं को मूर्त रूप देगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस समझौते के माध्यम से आधुनिक, सतत और नागरिक-केंद्रित विकास की दिशा में अपने संकल्प को मजबूत किया है। इस सहयोग से सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार और शहरों में व्यवस्थित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

