Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Date:

Chhattisgarh High Court: रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े पदाधिकारियों का तबादला और नियुक्तियां की गई है। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उच्च न्यायालय के स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पदाधिकारियों का तबादला

इसी तरह उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर पदस्थ, मनीष कुमार ठाकुर को अब कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय स्थापना में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) के पद पर कार्यरत मंसूर अहमद को उच्च न्यायालय स्थापना में रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related