CG NEWS : कुएं के अंदर फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, इलाके में सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव बरामद हुआ है. घटना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल लौटी थी. मृतिका की पहचान अंजली सिंह 21 साल के रूप में हुई है. वह सरनाडीह गांव का रहनी वाली थी.

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह ग्राम के पीपरपारा की है. जहां घर के पास महिला की कुंए में फांसी के फंदे से लटकती हुए मिली है. फिलाहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही मृतिका की शादी हुई थी. वह हाल में वह घर भी लौटी थी. पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related