CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना असर ?
रायपुर, 12 फरवरी। केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताओं और अन्य नीतियों के विरोध में देशभर में ट्रेड यूनियनों और जन संगठनों ने आज हड़ताल की। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखा।
रायपुर में कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। धर्मराज महापात्र ने कहा कि ये संहिताएं मजदूरों के अधिकार कमजोर करेंगी और सभी श्रमिकों से हड़ताल में हिस्सा लेने की अपील की।
रायगढ़ में कोयला खदानें, परिवहन प्रभावित रहे। एसईसीएल की छाल खदान के पास इंटक, एटक, सीटू और एचएमएस के सदस्य धरना देंगे। खदानें बंद होने से कोयला परिवहन ठप रहेगा। स्कूल और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य रहेंगे।

