CHHATTISGARH: Governor Honors Raipur Collector Dr. Gaurav Singh and Donors; Applauds ‘Project Dadhichi’…
CHHATTISGARH: जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ को अंगदान और देहदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने परियोजना के सफल संचालन और समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
साथ ही परियोजना के तहत अंगदान और देहदान करने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें।
राज्यपाल ने देहदान के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी होता है।
मेडिकल छात्रों को मानव शरीर की संरचना और चिकित्सकीय प्रक्रियाओं को समझने में सहायता मिलती है, वहीं शोध कार्यों को भी नई दिशा मिलती है।
गौरतलब है कि प्रोजेक्ट दधीचि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में संचालित एक महत्वपूर्ण नवाचार है।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 86 लोगों ने अंगदान एवं देहदान के लिए संकल्प लिया है।
इनमें 65 लोगों ने पूर्ण देहदान और 21 लोगों ने अंगदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा में योगदान दिया है।

