CHHATTISGARH : Urban gift worth Rs 104 crore!
रायपुर। रायपुर से शहरी निकायों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए एक साथ 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए जारी कर दिए हैं। इस रकम से अब शहरों और कस्बों में सड़क, नाली, बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं के काम रफ्तार पकड़ेंगे।
YI एवं ITM यूनिवर्सिटी की पहल से उपरवारा की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर..
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद यह राशि महापौर निधि, अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि के रूप में जारी की गई है। सरकार ने साफ कहा है कि पैसा जनता के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर ही खर्च किया जाए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के तौर पर महापौर और अध्यक्ष निधि की 50 फीसदी राशि जारी हुई है, जिसकी कुल रकम 31 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए है। वहीं पार्षद निधि के रूप में अलग से 73 करोड़ 38 लाख रुपए जारी किए गए हैं।
BILASPUR HIGH COURT : 3 जुलाई से हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव!
14 नगर निगमों को महापौर निधि के तहत 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। 57 नगर पालिकाओं को 11 करोड़ 6 लाख 25 हजार रुपए और 121 नगर पंचायतों को 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए की अध्यक्ष निधि जारी की गई है।
पार्षद निधि की पहली किस्त में नगर निगमों को 21 करोड़ 84 लाख, नगर पालिकाओं को 24 करोड़ 34 लाख 50 हजार और नगर पंचायतों को 27 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए दिए गए हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि ये रकम जमीनी विकास में कितनी तेजी लाती है।
