BILASPUR HIGH COURT : 3 जुलाई से हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR HIGH COURT : Big change in the High Court from July 3!

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में 3 जुलाई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने नया रोस्टर जारी कर दिया है, जिसके बाद कई अहम मामलों की सुनवाई नई बेंचों में होगी। जनहित याचिकाओं (PIL) से लेकर आपराधिक अपील और एफआईआर रद्द करने से जुड़े मामलों तक का बंटवारा बदल गया है।

CG TRANSFER : एक साथ 33 अधिकारी हुए इधर से उधर! 

नए रोस्टर के मुताबिक, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच अब PIL, रिट अपील, हैबियस कॉर्पस, आपराधिक अपील, आपराधिक अवमानना और एफआईआर निरस्तीकरण जैसे बड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

वहीं जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की बेंच को वे सभी क्रिमिनल मामले सौंपे गए हैं, जो किसी दूसरी डिवीजन बेंच के दायरे में नहीं आते।

LPG CYLINDER PRICE: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 183 रुपये की छूट! 

साल 2016 से लंबित दोषमुक्ति अपीलों की सुनवाई अब जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच करेगी। दूसरी तरफ जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की बेंच को सिविल, कंपनी, वैवाहिक, टैक्स और कमर्शियल अपील से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

हाईकोर्ट प्रशासन का कहना है कि नए रोस्टर का मकसद न्यायिक कार्यों को और ज्यादा व्यवस्थित और तेज बनाना है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related