LPG Cylinder Price: ₹183 discount on commercial gas cylinders!
LPG CYLINDER PRICE:जुलाई महीने के पहले ही दिन LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है।
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की भारी कटौती कर दी है। आज सुबह से ही देश के सभी बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं ,जिससे रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
दरअसल पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में एनर्जी की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, जिसकी वजह से कमर्शियल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे थे लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात थोड़े सुधरे हैं, जिससे तेल कंपनियों को दाम घटाने का मौका मिल गया।
बता दें कि साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।
इससे पहले जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले लगातार 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतें आसमान छू रही थीं और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।
