छत्तीसगढ़: पुलिस भर्ती के लिए जुटे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, इन पदों के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा शुरू की गई है।

मण्डल द्वारा सीजी पुलिस भर्ती 2022 में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर सोमवार, 26 सितंबर से शुरू की गई है और इसके लिए आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित है। सीजी व्यापम के कार्यक्रम के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा 6 नंवबर को होगी और इसमे सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 28 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

आवेदन से पहले जानें योग्यता
छत्तीसगढ़ पुलिस में विज्ञापित पदों में सूबेदार, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) और प्लाटून कमाण्डर पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। वहीं, उप निरीक्षक (रेडियो) के लिए इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के लिए गणित, भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र में स्नातक और उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के लिए बीसीए या बीएससी (कंप्यूटर) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तारीख को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इनके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित शारीरिक मानदण्डों को भी पूरा करना चाहिए, जिसे भर्ती नियमावली में उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related