छत्तीसगढ़: प्रेमिका ने कहा- तेरी क्या औकात, नहीं करूंगी शादी, भड़के प्रेमी ने जमीन पर सिर पटक-पटक कर जान ली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा : जिले में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों की बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि तेरी क्या औकात है जो तुझसे शादी करूं। फिर जब सोमवार को दोनों की बीच झगड़ा हो गया तो आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया फिर सिर को जमीन पर इतनी तेजी से पटका की उसकी वहीं मौत हो गई। जमीन पर चारों तरफ खून ही खून हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुजान मल्लिक (20) दर्री के अटल आवास कॉलोनी में रहता था। यहीं रहने वाली मोनिका मंडल (19) से उसका पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध था। यही वजह है कि सुजान मोनिका से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह उसे मनाने में लगा था। मगर वह नहीं मान रही थी। इस बीच सोमवार को जब सुजान ने फोन पर मोनिका से कहा कि तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो फांसी लगा लूंगा। यह सुनकर ही शाम 4.30 बजे मोनिका उसके ट्यूशन पढ़ाने वाले घर पर गई थी। जहां सुजान ने उसकी हत्या कर दी।

ट्यूशन पढ़ाता था आरोपी
बताया गया कि सुजान खुद की पढ़ाई के साथ ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इसके लिए उसने कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले रखा था। जबकि कॉलोनी के दूसरे मकान में वह अपने मां-बाप के साथ रहता था। सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ाने के बाद रूम पर ही था। तभी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

खाना भी नहीं खा रहा था
सुजान इस शादी की बात को लेकर पिछले 3 से 4 दिनों से खाना भी नहीं खा रहा था। वह बार-बार मोनिका को समझाने में लगा था कि वह शादी के लिए मान जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद सुजान दौड़ता हुआ मकान से पीछे की ओर जंगल में भागा था। तभी आस-पास के लोगों ने उसे देख लिया था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को इसका पता चला। सुजान जंगल में ही जाकर छिपा हुआ था।

जंगल से पकड़कर लाई पुलिस
आस-पास के लोग जब उस मकान में पहुंचे तो देखा कि मोनिका की लाश जमीन पर पड़ हुई थी। उसके सिर से काफी खून बह चुका था। जमीन पर खून ही खून था। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। खबर लगते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल की ओर गई तो वहां सुजान पुलिस को मिला। यहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

आरोपी ने बताया…
गिरफ्तार होने के बाद सुजान ने बताया कि वह मोनिका से शादी करना चाहता था। लेकिन वह राजी नहीं थी। सोमवार को ट्यूशन पढाने के बाद जब उसने मोनिका से बात की तो उसने ये कह दिया कि तेरी औकात क्या है जो तुझसे शादी करूं। यह सुनकर उसे काफी दुख हुआ तो उसने कहा कि मैं फांसी लगा लूंगा। यही सुनने के बाद मोनिका उससे मिलने मकान पहुंची थी। मगर यहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related