छत्तीसगढ़: शादी में नाच रही नाबालिग लड़की पर बिगड़ी नियत, तीन नाबालिग सहित 5 बदमाशों ने किया गैंगरेप, इधर महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

Date:

कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की वारदाते बढ़ रही है। एक ही दिन में तीन अलग-अलग जिलों में दुष्कर्म की वारदातें सामने आने से लोगों में आक्रोश है। पहला मामला बलरामपुर का है जहां शादी में आई नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इधर मनेन्द्रगढ़ में दो आरोपियों ने शादीशुदा महिला को शराब पिलाकर रेप किया है। एक और अन्य मामले में आरोपियों ने नाबालिग को शादी का सांझा देकर दुष्कर्म किया है। बलरामपुर में शादी में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान खुशी के मौके पर डांस किया। तभी कुछ लोगों की नियत लड़की पर बिगड़ गई। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद 5 आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर जंगल ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तारा किया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ जिले के झगराखांड थाने इलाके में दो आरोपियों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म से पहले महिला को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related