CG FILM SHOOTING : छत्तीसगढ़ में फिल्मों की शूटिंग का रास्ता साफ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FILM SHOOTING : Is the way clear for shooting films in Chhattisgarh?

रायपुर। छत्तीसगढ़ को फिल्म शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार अब प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को फिल्म जगत से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इससे राज्य में फिल्म निर्माण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पूरी योजना पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य की फिल्म नीति को नए सिरे से तैयार करने, चित्रोत्पला फिल्म सिटी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने और नए शूटिंग स्थलों की पहचान करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदेश के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों को फिल्म शूटिंग के लिहाज से विकसित किया जाए। साथ ही फिल्म निर्माताओं के लिए अनुमति और दूसरी जरूरी प्रक्रियाओं को आसान, सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि निर्माता छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए आकर्षित हों।

इस पहल का फायदा सिर्फ फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं रहेगा। शूटिंग गतिविधियां बढ़ने से होटल, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी गति मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ को फिल्म और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहती है। अब देखना होगा कि फिल्म नीति और चित्रोत्पला फिल्म सिटी का प्रस्ताव कब जमीन पर उतरता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

      BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

CHHATTISGARH : यहां एक हफ्ते पहले मनाई जाती है दिवाली!

CHHATTISGARH : Diwali is celebrated here a week earlier! धमतरी।...