छत्तीसगढ़ : डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान…भाजपा थूक देगी तो बह जाएगी बघेल सरकार…प्रदेश की सियासत गरमाई…पढ़ें खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के कांग्रेस सरकार पर भरी सभा में दिए गए विवादित बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

जगदलपुर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि BJP अगर पीछे मुड़कर थूकेगी तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकल्प के साथ काम करने से पार्टी 2023 के चुनाव में फिर सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, आने वाले चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। उसके लिए बस्तर की भी सीटें हमें जितनी है। यह तब संभव होगा जब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी : डी. पुरंदेश्वरी

जगदलपुर में पूरे बस्तर संभाग से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश सरकार से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं को घेरा। कहा कि यदि कांग्रेस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है तो सभी जानते हैं परिवार के ही सदस्य बनेंगे, लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है। भाजपा को यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना हो तो उनका एक कार्यकर्ता बनता है।

भूपेश बघेल ने पलट कर दिया जवाब-पुरेंदश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी,अब उनको क्या हो गया

पुरंदेश्वरी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश ने कहा कि चांद पर थूकने से खुद के चेहरे पर ही गिरता है। उन्होंने कहा कि पुरेंदश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी, लेकिन अब उनको क्या हो गया है, जो इस तरह की स्तरहीन बात कर रही हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने 7 मार्च 2014 को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं। साल 2009 में उन्होंने विशाखापट्टनम से चुनाव लड़ा और लोकसभा सांसद चुनी गईं। इससे पहले वे बागपतला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related