CG BREAKING : When will the first 10,000 crore rupees be distributed to farmers? Find out the date.
रायपुर, 27 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री निवास में प्रदेशभर से आए किसानों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पहले खातों में डालने के फैसले पर आभार जताया। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर अभिनंदन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के समय किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी व्यवस्था लागू हुई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलने लगा। अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा भी मिल रही है और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से खेतों तक पानी पहुंच रहा है।
28 फरवरी को बिलासपुर से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक है। धान के अंतर की 10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसे पूरे प्रदेश में उत्सव की तरह मनाया जाएगा।
25 लाख किसानों से रिकॉर्ड खरीदी
इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

