छत्तीसगढ़ – सड़क किनारे मिली युवती की जली हुई लाश…बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेमेतरा।  बेलटुकरी के गनियारी गांव में आज सड़क किनारे एक युवती का जला हुआ शव मिला है। उसकी उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या की गई है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि युवती का चेहरा और कपड़े बुरी तरह से जल चुके थे। इस वजह से उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।

पुलिस अब आस-पास लापता युवतियों की जानकारी निकाल रही है। पुलिस को ये भी शक है कि हत्यारे ने कहीं और हत्या करने के बाद यहां लाकर शव को जलाया हो।मामले में DSP राम कुमार बर्मन ने बताया कि आस-पास गांवों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। वारतदा को देखकर इस बात की भी आशंका है कि इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे। फिलहाल युवती की पहचान की कोशिश में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related