छत्तीसगढ़: फांसी के फंदे पर लटके मिले 2 युवकों के शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार को युवकों के शव फांसी से लटके हुए मिले हैं। एक युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया, तो दूसरे का शव फंदे के सहारे बेड पर मिला है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को उतरवाया। दोनों ही युवकों के परिजनों का कहना है कि वे बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव का है। ग्राम अमोरा निवासी राजू कश्यप (28) पुत्र बुचुन कश्यप का शव रविवार दोपहर घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। वहीं पेंड्री ग्राम निवासी सूरज यादव (28) पुत्र महावीर यादव का शव उसके घर के कमरे में मिला। सूरज का शव बिस्तर के सहारे बैठी हुई अवस्था में था। वहीं उसके गले में छत के सहारे फंदा पड़ा हुआ था। ऐसे में उसकी खुदकुशी को लेकर पुलिस को संदेह है। Also Read – छत्तीसगढ़ बीजेपी को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के करीबी ने थामा कांग्रेस का हाथ दोनों युवकों के परिजनों का कहना है कि सूरज और राजू मजदूरी करते थे। कोरोना संक्रमण के चलते उनका काम छिन गया। इसके कारण दोनों काफी परेशान रहते थे। इसी के चलते परिजनों ने खुदकुशी की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस को परिजनों की कहानी पर भरोसा नहीं हो रहा है। वह मामले की जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है। राजू के तो दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related