BJP CG BREAKING : बगावत पड़ी भारी ! पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

Date:

BJP CG BREAKING : Rebellion proved costly! Former MLA Siddhnath Paikra expelled from BJP for 6 years

रायपुर। BJP CG BREAKING छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से की गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने पैकरा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

BJP CG BREAKING बागी तेवर बने निष्कासन की वजह

हाल ही में बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। हीरामुनि निकुंज को जिला पंचायत अध्यक्ष और धीरज सिंह देव को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

BJP CG BREAKING हालांकि, चुनाव से पहले भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने पार्टी लाइन से अलग हटकर अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय दावेदारी ठोकी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासन का फैसला लिया।

BJP CG BREAKING भाजपा का यह कड़ा फैसला पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने की मंशा को दर्शाता है। वहीं, सिद्धनाथ पैकरा के आगे की राजनीति को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related