CG BIG BREAKING : निगम कमिश्नर और कलेक्टरों के तबादले, देखें नई पोस्टिंग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: Transfer of Corporation Commissioners and Collectors, see new appointments!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष द्विवेदी द्वारा जारी किया गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं –

अजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012):

वर्तमान में विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अधी. प्रभार, विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग।

नई नियुक्ति : अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला-दुर्ग के पद पर।

अभिनाश मिश्रा (भा.प्र.से. 2018):

वर्तमान पद : आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार, स्मार्ट सिटी, रायपुर।
नई नियुक्ति : अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला-धमतरी के पद पर।

रेनु जमील (भा.प्र.से. 2019) :

वर्तमान पद : उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग।

नई जिम्मेदारी : सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार।

विश्वदीप (भा.प्र.से. 2019):

वर्तमान पद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर।

नई नियुक्ति : आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार, स्मार्ट सिटी, रायपुर।

कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से. 2020):

वर्तमान पद : ईको ऑफ़िसर, बिस्प।

नई जिम्मेदारी : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर।

प्रशासनिक सख्ती और बदलाव का उद्देश्य –

इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाना और जनसेवा के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करना है। यह बदलाव प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related