छग – प्रदेश में बिलासपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया यह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा. उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ साथ बिलासपुर,रायपुर और बस्तर संभाग के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी. वहीं कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं. इनमें जांजगीर, कोरबा, महासमुंद समेत अन्य जिले शामिल हैं. बारिश और ओला गिरने का क्षेत्र मुख्य रुप से 12 जनवरी को बिसापुर संभाग और उससे लगे जिले होंगे।वहीं रायपुर संभाग के दक्षिण भाग में भी बारिश होगी. 11 जनवरी को बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में बदलाव का असर शनिवार से ही नजर आने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होगी।

वहीं कई जिलों में ओले भी गिरने की संभावना मौसम विभाग ने संभावना जताई है. अरब सागर से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है. बारिश और ओले गिरने से एक बार फिर किसानों के फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है. इसको लेकर पहले से अलर्ट जारी कर दिया गया है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मीडिया को बताया कि मध्यम पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है. इसके प्रभाव दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक उपरीय हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है. जिसकी वजह से अरब सागर से निम्न और मध्य स्तर में बहुत अधिक नमी आ रही है।

निम्न स्तर पर सेंट्रल इण्डिया से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. प्रदेश में आने वाले समय में मौसम के बदलाव के आसार है. आज एक दो स्थानों पर बहोत हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसी तरह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. 10 और 11 जनवरी को एक दो स्थानों पर ओले गिर सकते हैं. बारिश के बाद ठंड बढ़ने की भी पूरी संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related