शतरंज तिहार का आगाज, 155 खिलाड़ी ले रहे है भाग 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े इनामी राशि वाले स्विस लीग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 30 मई को सुबह 9 बजे विप्र कालेज में शुरू हुआ।

तीन चक्र की समाप्ति पर क्षितिज शर्मा,रजनीकांत बक्शी,यशस्व अनिल कनहोल्कर,आलोक कन्नौजे,प्रणव अग्रवाल,रोहित साहू,सालिक नवाज,इशिका मदके, संजय भारद्वाज,सनत कुर्रे,समेत लगभग 12 खिलाड़ी पूरे 3 अंको के साथ प्रथम स्थान पर चल रहे है।

 

आज सबसे रोमांचक मुकाबले में टॉप टेबल पर खेलते हुए दुर्ग की हिमानी देवांगन ने उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त पिछले वर्ष के चैंपियन यशद बाम्बेश्वर को रोमांचक मुकाबले में ड्रॉ पर रोक दिया ,किंग पॉन से शुरू हुई बाजी में अंत खेल में शानदार मुकाबला देखने को मिला ,हिमानी के हाथी के विरुद्ध हाथी और घोड़े के साथ खेलते हुए भी यशद पॉन के गलत स्थिति में होने के कारण सही रणनीति नहीं बना सके जिसे हिमानी ने भांप लिया था और अंत में इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए बाजी को बराबर करने के लिए विवश कर दिया.

4थे बोर्ड पर ,रायपुर के उत्कर्ष ने उलटफेर करते हुए 4थी वरीयता प्राप्त अक्षत महोबिया को हराया ,कैरो कान डिफेंस में खेली गई बाजी में अक्षत ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ,14 वी चाल में गलती कर दी,जिसको उत्कर्ष ने समझ लिया और ,सटीक चाल चलते हुए,42 चालों में जीत दर्ज की,

 

शतरंज के त्यौहार के रूप में होने वाली इस स्पर्धा का उद्घाटन योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य, राजिम फिंगेश्वर के जनपद सदस्य श्री आशीष पांडे की अध्यक्षता एवं प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।द्वितीय चक्र का उद्घाटन विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मेघेश तिवारी एवं दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह राजपूत जी ने किया।

मितान एवं ग्रीन आर्मी द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में कुल70300/- कैश प्राइज तथा 8 मोमेंटो एवं 75 ट्रॉफी तथा 150 मेडल को मिलाकर लगभग दो लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।

इस स्पर्धा में कुल 155 प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमे रायपुर के अलावा बस्तर,कवर्धा,कबीरधाम, महासमुंद,दुर्ग,भिलाई, राजनांदगांव ,धमतरी,शक्ति, रायगढ़ ,बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के सुदूर हिस्सो से खिलाड़ी भाग ले रहे है।

उद्घाटन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री ज्ञानेश शर्मा ने खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी तथा कहा कि शतरंज का अच्छा खिलाड़ी जीवन में भी अपने संकल्पों को सफलता पूर्वक पूरा करता है

वही फिंगेश्वर जनपद सदस्य श्री आशीष पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शतरंजके खेल की सबसे बड़ी विशेषता है कि इस खेल में एक प्यादा भी मंत्री बन सकता है । विशेष अतिथि श्री हेमंत खूंटे ने खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी

इस प्रतियोगिता के प्रतियोगिता निर्देशक रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री आनंद अवधिया है मुख्य निर्णायक फिडे ऑर्बिटर एवं फिडे इंस्ट्रक्टर श्री रोहित यादव है एवम डिप्युटी चीफ ऑर्बिटर फिडे ऑर्बिटर श्री रॉकी देवांगन तथा सहायक निर्णायक के रूप में सीनियर नेशनल ऑर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे,श्री चंदन साहू श्रीमती हेमा नागेश्वर तथा श्री अनूप झा है।

 

आयोजन समिति में श्री मेघेश तिवारी(प्राचार्य विप्र महाविद्यालय), आशुतोष शर्मा(अध्यक्ष मितान) अमिताभ दुबे (संस्थापक ग्रीन आर्मी) नवीन शुक्ला(सचिव रायपुर जिला शतरंज संघ) एम चन्द्रशेखर, संदीप दीवान , गौरव दीवान ,विवेक शर्मा, शिवांश शुक्ला, हर्षित शर्मा , सुयश शर्मा, सौरभ शर्मा , समेत ग्रीन आर्मी , मितान और रायपुर जिला शतरंज संघ के सभी सदस्य शामिल है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related