फेसबुक पर महिला से ठग लिए 22 लाख रूपए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। आज का युग सोशल मीडिया का युग है और सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया लोगों के लिए एक प्रमुख माध्यम बन चुका है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर ठगी जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फेसबुक पर एक महिला ठगी की शिकार हो गई हैं। ठगी की शिकार महिला को एक शख्स ने फरवरी, 2022 में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से चैटिंग शुरू हो गई। पुलिस ने बताया, एक दिन व्यक्ति ने महिला से अपनी मां के इलाज के लिए पैसे मांगे। धीरे-धीरे करके महिला ने उसे 7,25,000 रुपये भेजे और 15,42,688 रुपये के आभूषण भी दिए। महिला ने बताया, जब उसने पैसे वापस मांगे तो व्यक्ति आनाकानी करने लगा, जिसके पास उसने पुलिस से संपर्क किया।

 ऑनलाइन जॉब स्कैम का शिकार हुई महिला  

ठाणे में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ऑनलाइन जॉब स्कैम का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया, जालसाज ने महिला को नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चार जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पेज पर नौकरी का विज्ञापन देखा। जब उसने वेबसाइट पर नौकरी के बारे जांच शुरू की तो महिला से पहले कुछ शुरुआती भुगतानों की मांग की गई। इसके बाद महिला ने अगले छह दिनों में जालसाज को 5,38,173 रुपये का भुगतान किया। हालांकि, जब दिए गए नंबरों पर महिला ने संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...