74 ट्रेनों का समय बदला:1 अक्टूबर से नए टाइम टेबल से चलेंगी ट्रेनें, लेटलतीफी की समस्या से मिलेगी राहत

Date:

बिलासपुर. जोन स्टेशन से चलने वाली 74 ट्रेनों का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। रेलवे से जारी आदेश के अनुसार 50 ट्रेनें अब अलग-अलग स्टेशनों में बदले समय पर पहुंचेगी और रवाना होंगी। रेलवे के इस बदलाव से ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या का समाधान होने का दावा किया है। साथ ही इससे ट्रेनों के परिचालन के समय में बचत भी होगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से हर साल एक अक्टूबर को ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया जाता है। इस साल भी रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल किया है। उनमें अप व डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें शामिल हैं। परिचालन समय कुछ प्रमुख स्टेशनों में ही बदला गया है। अन्य स्टेशनों में ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय पहले की तरह ही रहेगा।

एक अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का आदेश। - Dainik Bhaskar
एक अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का आदेश।

समय की होगी बचत, लेटलतीफी समस्या से यात्रियों को मिलेगी निजात 

रेलवे अफसरों का दावा है कि समय में बदले जाने के बाद यात्रियों को लाभ होगा।

रेलवे ने 74 ट्रेनों के समय में किया आंशिक बदलाव। - Dainik Bhaskar
रेलवे ने 74 ट्रेनों के समय में किया आंशिक बदलाव।

ट्रेनों का समय जोन के अलग-अलग स्टेशनों में बदला गया है, जिससे समय की बचत भी होगी और ट्रेनों के लेटलतीफी की समस्या से निजात भी मिलेगी। इस फैसले का सीधा लाभ यात्रियों का मिलेगा।

अलग-अलग स्टेशनों में बदली हुई समय में पहुंचेगी ट्रेनें। - Dainik Bhaskar

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related