CGPSC Pre Result : CGPSC परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 कैंडिडेट मेंस के लिए चयनित

Date:

CGPSC Prelims Result: CGPSC Exam Results Released; 3,921 Candidates Selected for Mains

CGPSC Prelims Result :  CGPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और चयनित उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं। इसमें शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट 

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये सभी अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

 

आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है, जिसे देखते हुए उन्हें योजनाबद्ध अध्ययन पर ध्यान देना होगा।

 

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर विजिट करें।

  • अब वेबसाइट के होमपेज पर CGPSC SSE PCS Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related