CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Date:

CG WEATHER UPDATE: Monsoon active again in Chhattisgarh, yellow alert issued for rain in 10 districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश भर में अच्छी बरसात से सूख रहे फसलों को फिर से संभलने का मौका मिल गया है। सुबह से शाम और देर रात तक प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।

सरगुजा जिले में सूखे के हालात है लेकिन अब उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर और सुकमा जिलों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1 जून 2023 से 3 अगस्त तक राज्य में 746 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

बता दें कि प्रदेश के 15 जिलों में औसत कम बारिश हुई है। सरगुजा 62 फीसदी कम बारिश की वजह से सूखे की चपेट में है। ऐसे में अभी हो रही बारिश यहां के लिए अच्छे संकेत हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने के बाद राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है।

जिलेवार जानिए आज और कल के मौसम का हाल –

रायपुर – राजधानी में रविवार को सुबह से बारिश होती रही। दोपहर के वक्त धूप निकली और दिनभर उमस लोगों को परेशान करती रही। शाम को घने बादल छाए लेकिन हल्की बारिश ही हुई। लेकिन रात में फिर बरसात हुई।

बिलासपुर – मानसून की एक्टिविटी जिले में बढ़ गई है। बीती रात यहां बारिश के साथ ओले भी गिरे, आमतौर पर जून-जुलाई में ओले गिरने की खबरें आती हैं लेकिन बिलासपुर में ऐसा सितम्बर के महीने में हुआ है। आज भी यहां मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

राजनांदगांव – जिले में रविवार को काफी अरसे बाद तेज बारिश हुई। मानसून के लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आज भी यहां बारिश के आसार हैं।

बलौदाबाजार – बीती रात भी यहां बारिश हुई है और आज भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

बालोद – बीती रात हुई बारिश हुई है, आज भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।

बलरामपुर – उत्तर छत्तीसगढ़ के इस जिले में उमस से राहत देने वाली बारिश हुई है। आज जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बस्तर – जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है। आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

बीजापुर – प्रदेश में सबसे ज्यादा औसत बारिश इसी जिले में हुई है। सोमवार को यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

दंतेवाड़ा – जिले में आज और कल दोनों दिन बारिश होगी। हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

धमतरी – बीती रात बारिश होने के बाद आज भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है।

दुर्ग – जिले में रविवार को अच्छी बारिश हुई है। आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज दिनभर और कल भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

कबीरधाम – जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अच्छी बारिश के संकेत हैं।

जांजगीर-चांपा – जिले में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। जिले में रविवार रात अच्छी बारिश हुई है। आज हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कांकेर – बीती रात कुछ देर अच्छी बारिश हुई। आज जिले के कई जगहों पर बारिश हो रही है। कल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

महासमुंद- जिले में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई है। आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।

रायगढ़ – जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है, आज हल्की से मध्यम बारिश होगी।

अंबिकापुर – जिले में दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। आज भी सरगुजा के चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून का हाल –

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बहुत सारे सिस्टम इस समय एक साथ एक्टिव हैं। जिसके असर से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर से 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है ।

एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का साइक्लोन स आंध्र प्रदेश और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में कई जगहों पर वर्षा की संभावना बन रही है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

दूषित पानी पीने से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास...

अस्पताल परिसर में हड़कंप, AIIMS में मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ।

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित AIIMS में एक मरीज के...

दुर्घटना: 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सरगुजा: जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा इलाके...