CG WEATHER UPDATE : मौसम विभाग का अलर्ट, यहां होगी भारी वर्षा ..

Date:

CG WEATHER UPDATE: Meteorological Department alert, there will be heavy rain here..

रायपुर। कुछ दिनों के मानसून ब्रेक के बाद एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है और इसके चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार व बुधवार को प्रदेश भर में व्यापक वर्षा के आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में तो भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं रायपुर व अन्य क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव के चलते अब बारिश हो रही है और इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। साथ ही मौसम में भी ठंडकता लौटी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। बारिश के चलते मौसम में ठंडकता बने रहेगी। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रायपुर में देर हुई तेज बारिश –

सोमवार शाम को रायपुर में तेज बारिश हुई और देर रात तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई और मौसम खुशनुमा हो गया। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। रायपुर जिले में अभी तक की स्थिति में 900 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है,जो सामान्य से ज्यादा है। प्रदेश में हालांकि बारिश सामान्य से 21 फीसद कम है।

यह बन रहा सिस्टम –

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी बिहार तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...