CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट, ठंड का असर बढ़ेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Hail and rain alert in Chhattisgarh on 27th and 28th December, effect of cold will increase.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल से पहले 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल में बने मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश में यह बारिश की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है और फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है।

बस्तर संभाग में बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने के कारण दिन का पारा सामान्य से कम था। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 17°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम के इस बदलाव के कारण प्रदेशवासियों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...