CG Weather Update : एक बार फिर मौसम की मार से फसलों को नुकसान, मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा में बारिश के आसार

Date:

रायपुर।छत्तीसगढ़ ( chattisgarh)में एक बार फिर ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है, मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा जिले में ओलावृष्टि हो सकती है।ओलों की यह बरसात रात 8.30 बजे तक होने की अधिक संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार ( wednesday) एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने और तेज हवा की अति संभावना है। विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है।एक और मौसमी तंत्र सक्रिय हो रहा है

 

मौसम विभाग ने बताया है, अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना हुआ है। इस बीच अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य-पूर्व बंगाल( bengal) की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन सकता है। इसी बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बढ़ गई है।

कुछ हिस्सों में हल्की बरसात ( rainfall)

मंगलवार शाम बिलासपुर, पेण्ड्रा और सरगुजा के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई है। इस सप्ताह रविवार और सोमवार को भी करीब आधा दर्जन जिलों में एक-दो स्थानों पर बरसात हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

  Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में...

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन , इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी शिकस्त…

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले इंटरनेशनल...

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...

यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने दिया आदेश , शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR

  प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के...